Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डुंडा स्थित आवासीय कॉलोनी में रहवासियों द्वारा किया गया शराब दुकान का विरोध

रायपुर। डुंडा पाम मिडास के बाजू फ्रेंड्स क्लब कॉलोनी के अंदर रिहायशी इलाके में ज़मीन मालिक से बिना अनुमति के अवैध निर्माण कर शराब दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है । पुराना धमतरी रोड स्थित शासकीय विद्यालय डुंडा के समीप में फ्रेंड्स क्लब, पाम मिडास, E 3, न्यू स्वागत विहार, और आसपास बहुत सारी आवासीय कॉलोनी में रहने वालों में शराब दुकान खुलने से रोष व्याप्त है। कालोनी और आसपास के रहने वालों ने विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार से कालोनी का माहौल खराब होगा और अपराधियों का वर्चस्व बढ़ेगा इस पर प्रशासन से तत्काल कार्यवाही कर शराब दुकान को हटाने की मांग की गई है। शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होगा और आसपास की शान्ति भंग होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार ये दुकान लगभग 1 माह पहले डुंडा बस्ती में खुली थी लोगो के विरोध के कारण वहां से हटाकर आनन फानन में पुनः रिहायशी स्थान और स्कूल के पास खुलने से बच्चों में इसका विपरीत प्रभाव होगा।