Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : आनंद समाज वाचनालय से बूढ़ातालाब तक बनेगा बायपास रोड

रायपुर। रायपुर शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाने रायपुर नगर निगम तैयारी में जुट गया है। ब्राह्मणपारा वार्ड में कंकाली तालाब के पास स्थित आनंद समाज वाचनालय से बूढ़ातालाब श्याम टॉकीज तक बायपास पर नगर निगम जल्द काम शुरू करने जा रहा है। जिसको लेकर रोड निस्तारीकरण करने का काम भी शुरू हो चुका है। आनंद वाचनालय के पिछले रास्ते में साफ-सफाई भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान जोन 4 कमिश्नरी को सर्वे के साथ आवश्यक कार्य कराने निर्देश दिए। नया बायपास रोड बनने से जहां 800 मीटर का फासला कम होगा, वहीं लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। अभी लोगों को 1 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है। बूढ़ापारा से कनेक्टिविटी होने से ब्राह्मणपारा, कंकालीपारा, अवधियापारा सहित आसपास के रहवासियों को राहत मिलेगी। सदर बाजार से होकर निकलना पड़ता था।

इसी तरह दूसरा रास्ता पुरानी बस्ती थाने के सामने से जाता है, जहां पर आमतौर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। अब ऐसा नहीं होगा। आनंद समाज लाइब्रेरी के बाजू से स्वर्गीय गंगाराम शर्मा सामुदायिक भवन से होते हुए बनने वाले बायपास से आम नागरिक सिर्फ 200 मीटर दूरी तय कर सीधे बूढ़ा तालाब मार्ग पहुंच जाएंगे।