Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मूलभूत सुविधाओं से राजधानीवासी वंचित: मांगे पूरी नहीं होने पर चुनाव का किया बहिष्कार, पार्षद बैठेंगे धरने पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक क्षेत्र के रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. रायपुर के विधानसभा रोड के करीब ऐश्वर्या वीडमील रिसिंडेसी सोसाइटी में करीब 250 लोग रहते हैं, जिन्हें खराब सड़कें, बारिश से जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और आसामाजिक तत्व युवाओं के द्वारा लूटपाट होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते रहवासियों ने नगर निगम चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है.

बता दें, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जोन-9 कमिश्नर संतोष पांडे और पार्षद गोपेश साहू को शिकायत कर चुके है. लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. आने वाले समय में बारिश के चलते जलभराव होगा तो घरों में पानी घुसेगा. इसलिए हमने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया है.

बारिश में बड़े गड्ढों और टूटी-फूटी सड़क से दुर्घटना का खतरा

सोसाइटी के सदस्य निलेश गोयल ने बताया की सोसायटी की गंभीर समस्याओं को लेकर जोन कमिश्नर को शिकायत की है. लेकिन अब तक इसे सही नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में गड्डों और टूटी-फूटी सड़कों के कारण यहां से गुजरना बहुत कठिन हो गया है. बरसात के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

सड़क पर बहते नालियों के पानी से जीना मुश्किल

दूसरा पिछले कुछ समय से यहां कई स्ट्रीट लाइट्स खराब हैं. रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है. और असामाजिक गतिविधियों का भी डर रहता है. तीसरा सीवेज के ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. और दुर्गंध के कारण रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है.

रहवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए. वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी नगरी निकाय चुनाव में पूरी तरीके से चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है.

जोन कमिश्नर के खिलाफ धरना पर बैठेंगे पार्षद

वहीं इस मामले को लेकर पार्षद गोपेश साहू ने कहा की जोन 9 के अधिकारियों की वजह से यह पूरा काम रुका हुआ है. आज यही सब समस्याओं को लेकर मैं दोपहर 1 बजे प्रदर्शन पर बैठूंगा. मैं अकेले इस प्रदर्शन पर बैठूंगा. कई बार स्ट्रीट लाइट, सड़कों के मामले को लेकर भी मैं शिकायत की है. कई काम रूके हुई हैं. लेकिन वह लोग काम नहीं कर रहे हैं. उन अधिकारियों के खिलाफ आज में जोन 9 कमिश्नर संतोष पांडे सहित के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठूंगा. जिससे आम जनता की समस्या का निराकरण हो सके.