Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर हॉस्पिटल बोर्ड और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

रायपुर।   स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हॉस्पिटल बोर्ड और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बैठक कर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया कि:

लंबित भुगतान: दो महीने के भीतर लंबित भुगतान जारी किए जाएंगे।
पैकेज रिवीजन: पैकेज रिवीजन पर जल्द ही काम किया जाएगा।
समिति गठन: आईएमए के प्रतिनिधियों के साथ एक समिति गठित की जाएगी जो इस रिवीजन पर काम करेगी।
डी-इम्पैनल्ड अस्पतालों के मामले में सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण: स्वास्थ्य मंत्री ने डी-इम्पैनल्ड अस्पतालों के मामले में सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन दिया है और उन्हें राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार के बारे में भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कई मुद्दों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें शामिल हैं:

अनावश्यक पैकेज ब्लॉकेज: अस्पतालों द्वारा मरीजों के लिए अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करना।
अनुचित भर्ती: स्वस्थ व्यक्तियों को गांवों से वाहन द्वारा ला कर भर्ती करना।
एक मरीज के इलाज के लिए पूरे परिवार भर्ती करना: एक ही मरीज के इलाज के लिए एक ही परिवार के कई सदस्यों के लिए दावे करना।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।

IMA के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वासन दिया है कि वे इस के लिए कार्ययोजना बना कर इसे ठीक करेंगे। आईएमए के प्रतिनिधियों में डॉ विमल चोपड़ा, डॉ कुलदीप सोलंकी अध्यक्ष, डॉ संजीव श्रीवास्तव सचिव आईएमए रायपुर, डॉ अखिलेश दूबे चेयरमैन हॉस्पिटल बोर्ड एवं डॉ गंभीर सिंह सचिव हॉस्पिटल बोर्ड रायपुर शामिल थे।