Special Story

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के…

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है।…

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़…

सदन में उठा सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार का मुद्दा, गृह मंत्री ने कहा- एक बार में दी जाती है 20 लाख रुपए की सम्मान राशि…

सदन में उठा सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार का मुद्दा, गृह मंत्री ने कहा- एक बार में दी जाती है 20 लाख रुपए की सम्मान राशि…

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार मिलने वाले जवानों-अधिकारियों को नियोक्ता, यानी…

March 19, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश के नामचीन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से इलाज करने से किया इंकार! स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में कहा-

रायपुर। एक तरफ सरकार आयुष्मान योजना की सफलता की कहानी कह रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर स्थित नामचीन अस्पताल योजना के तहत मरीजों का उपचार करने से इंकार कर रहे हैं. विधानसभा में योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल, बालगोपाल हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने आयुष्मान योजना को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना में कितने कार्डधारी हैं, और एक अप्रैल 25 से 15 फरवरी 26 तक कितने हितग्राहियों का आयुष्मान योजनांतर्गत उपचार हुआ? कितनी राशि का भुगतान हुआ? कितनी बची है? राज्यांश और केंद्रांश कितना है? भुगतान लम्बित होने पर कितने लोगों का इलाज नहीं हुआ? कितनी शिकायत आई? कितनी जाँच हुई?

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 2.47 करोड़ आयुष्मान योजना के कार्डधारी हैं. 2024 से 2026 तक योजनांतर्गत 22,59,995 लोगों का उपचार हुआ. योजना में केंद्र का 60% और राज्य का हिस्सा 40% है. वहीं योजना में शामिल अस्पतालों को लेकर 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन पर कार्यवाही हुई है. इसके साथ कार्ड से इलाज करने पर मना करने वाले अनेक अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, और कई अस्पतालों के खिलाफ जांच जारी है.