Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने कहा- शांति बनाए रखें समाज, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर- सतनामी समाज के धर्मगुरु और भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बलौदाबाजार हिंसा की निंदा की है. उन्होंने कहा कि घटना में समाज के लोग शामिल नहीं है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की.

गुरु खुशवंत साहेब ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सतनामी समाज अहिंसा का पुजारी है. बाबा गुरु घासीदास के संदेश सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलता है. उन्होंने कहा कि कोई न कोई असामाजिक तत्व भीड़ में घुसे और उप​द्रव का काम किया, समाज को बदनाम करने का काम किया हैं.उन्होंने आंदोलनकारियों से आग्रह किया कि संविधान जिंदा है, संविधान से मांग पूरी होगी. उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.