Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेल यात्रियों को राहत: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन 14 ट्रेनों में सस्ती हुई टिकट… ये है वजह

रायपुर।  छोटे स्टेशनों में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. SECR की 14 ट्रेनों को अब नियमित कर दिया गया है. मतलब यात्रियों को अब इन ट्रेनों में सफर करने के लिए ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा. कोरोना महामारी के बाद से इन 14 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे स्पेशल बनाकर चला रहा था. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी ने पूरे देश को सकते में ला दिया था. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया. वहीं हालात सुधारने के साथ ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जाने लगा. इस घटना को 4 साल गुजर गए है. वहीं कोरोना महामारी भी लगभग समाप्त हो गई है.

इसके बावजूद SECR की 14 ट्रेनें स्पेशल बनकर पटरियों में दौड़ रही थी. जिसका खामियाजा यात्री भुगत रहे थे. स्पेशल होने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा था. ऐसे में लोग और जनप्रतिनिधि इन ट्रेनों को नियमित करने की मांग करने लगे. आखिरकार एसईसीआर ने स्पेशल के रूप में चल रही 14 पैसेंजर ट्रेनों को नियमित कर दिया है. जिसका सीधा लाभ यात्रियों को होगा. खासकर छोटे स्टेशनों में आवागमन करने वाले हजारों यात्री लाभवित होंगे. यात्रियों को अब ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा.

इन ट्रेनों को किया गया नियमित

  •  61617 कटनी- चिरमिरी मेमू
  •  51710 मंडला-नैनपुर पैसेंजर
  •  61602 चिरमिरी- कटनी मेमू
  •  51711 नैनपुर-मंडला पैसेंजर
  •  51703 जबलपुर- नैनपुर पैसेंजर
  •  51712 मंडला-नैनपुर पैसेंजर
  •  51704 नैनपुर- जबलपुर पैसेंजर
  •  51707 जबलपुर- गोंदिया पैसेंजर
  •  51705 जबलपुर- नैनपुर पैसेंजर
  •  51708 गोंदिया- जबलपुर पैसेंजर
  •  51706 नैनपुर- जबलपुर पैसेंजर
  •  51755 चिरमिरी- अनूपपुर पैसेंजर
  •  51709 नैनपुर-मंडला पैसेंजर
  •  51756 अनूपपुर- चिरमिरी पैसेंजर