Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुनर्वास और विकास से खत्म होगा नक्सलवाद : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर-   छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। साथ ही समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास की नई नीति को लेकर भी सरगर्मी जारी है। इसके लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फार्म जारी कर नक्सलियों से भी सुझाव मांगा है। भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 122 नक्सली ढेर हुए हैं। 415 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, 423 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सल समस्या का समाधान हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। पुनर्वास और विकास से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। विभिन्न आयामों में एक साथ इस पर कार्य चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद विकास के काम तेजी आई है। बस्तर में विकास कार्यों को लेकर कहा कि 11 सड़कों के काम पूरे हुए, 85 सड़कें चिन्हित हुई हैं। इनमें से 40 सड़कों के कार्य शुरू हो चुके हैं। अबूझमाड़ में भी 6 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। आजादी के बाद अब तक वहां सड़क नहीं बन पाई थी। साथ ही कहा कि, नक्सलियों के पुनर्वास पर सरकार तीव्रता से कार्य कर रही है। कोई और नया नक्सली ना बने इसकी चिंता सरकार कर रही है।