Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज!

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, ताकि दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया बिना बाधा के जारी रहे। हालांकि, अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री कराने पर लोगों को सामान्य शुल्क के अलावा अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क डॉक्यूमेंट वैल्यू के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

इन तारीखों पर खुलेंगे पंजीयन कार्यालय

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे:

25 मार्च 2025 – माता कर्मा जयंती

29 मार्च 2025 – मार्च माह का अंतिम शनिवार

30 मार्च 2025 – रविवार

31 मार्च 2025 – वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन

जनता को मिलेगी राहत

गौैरतलब है कि मार्च के अंतिम दिनों में दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए बड़ी भीड़ उमड़ती है। इसलिए, इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अपनी जमीन-जायदाद या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

देखें आदेश –

सर्वर डाउन से रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान

मार्च क्लोजिंग के चलते रजिस्ट्री दफ्तरों में भारी भीड़ उमड़ रही है, क्योंकि 1 अप्रैल से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। लेकिन सर्वर डाउन की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लोगों का आरोप है कि जानबूझकर तकनीकी दिक्कतें पैदा की जा रही हैं, जिससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों से भी लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे हैं, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।