Special Story

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के…

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है।…

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़…

March 19, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

रायपुर। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय

22 मार्च – चौथा रविवार
28 मार्च – अंतिम शनिवार
29 मार्च – अंतिम रविवार
31 मार्च – महावीर जयंती

इन दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खोलकर दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाएगा. साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

देखें आदेश की कॉपी