Special Story

DRG-BSF की संयुक्त कार्रवाई: हापाटोला-बीनागुंडा जंगल से IED और नक्सली सामग्री बरामद

DRG-BSF की संयुक्त कार्रवाई: हापाटोला-बीनागुंडा जंगल से IED और नक्सली सामग्री बरामद

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का काउंट डाउन जारी है.…

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी के अज्ञया नगर क्षेत्र में एक बिल्डर प्रोजेक्ट…

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

Shiv Mar 15, 2026 4 min read

समालखा(पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि…

सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री टंक राम वर्मा

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड सिमगा…

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी ने दिलाया उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा का संकल्प

रायपुर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी ने उपभोक्ता अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता है, जो उपभोक्ता संरक्षण की मूल भावना को दर्शाती है. किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना सरकार, संस्थाओं और समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है.

रजिस्ट्रार ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक और डिजिटल बाजार के विस्तार के कारण उपभोक्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है. उत्पाद और सेवाएं तेजी से लोगों तक पहुंच रही हैं. उपभोक्ता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब उसे यह भरोसा हो कि उसका स्वास्थ्य, उसकी सुरक्षा और उसका धन सुरक्षित है.

खास बैठक में चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित वस्तुएं उपलब्ध कराना, मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की भावना को व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करना सभी संस्थाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित उत्पादों का उपयोग कर सके. आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके. यही उपभोक्ता कल्याण और राष्ट्र की प्रगति का आधार है.