Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज अंधड़ और बारिश के साथ ओलावृष्टि का RED अलर्ट जारी, 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 3 घंटों के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और बस्तर के सभी जिलों समेत कुल 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , कांकेर, बालोद, राजनादंगांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही इन सभी जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के भी रेड अलर्ट जारी किए गए हैं.

वहीं बालोद, बिलासपुर, मुंगेली, में भी मौसम विभाग ने तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. इन जिलों में 40-60 KMPH की स्पीड से हवा चलने की संभावना है.

रायपुर समेत अन्य जिलों का ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम में भी अचानक गरज-चमक के साथ 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

मानसून की हो रही शुरूआत

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. दक्षिण व पूर्वोत्तर भारत की ओर इसके विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. वहीं दूसरी ओर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक सक्रिय है.