Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, जानिये किन-किन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।मौसम विभाग ने राज्य के सभी संभागों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है, वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी सूचना है।

🟨 येलो अलर्ट इन जिलों में

कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, धमतरी, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

🟥 रेड अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी

कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

🟧 ऑरेंज अलर्ट: ओलावृष्टि की भी आशंका

कोरिया, सरगुजा, जशपुर, गरियाबंद, रायपुर, बस्तर, महासमुंद और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यहां अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने के समय खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया है।