Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

33000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हो प्रारंभ अन्यथा राजधानी रायपुर में होगा बड़ा प्रदर्शन

रायपुर।   छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ एवं प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड कला संकाय संघ,व्यायाम शिक्षक संघ,लाइब्रेरियन संघ एवं एमए छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारी युवाओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश में 45000 से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक शालाएं है तथा इन शालाओं में बच्चो की उपस्थिति के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग सेटअप में स्वीकृत शिक्षको की पदों की संख्या को युक्तियुक्तकरण के बहाने सेटअप में संशोधन कर कम कर रही है जिससे शिक्षक भर्ती अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओ में रोष व्याप्त है। युवाओ का कहना है कि विष्णुदेव साय सरकार ने विधानसभा चुनाव पूर्व हमसे मोदी की गारण्टी के रूप में 57000 शिक्षक सहित 1 लाख पदों पर भर्ती का वादा किया था किंतु सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ऐसे यू टर्न लिया है जैसे गधे के सिर से सिंग गायब हो गई।

युक्तियुक्तकरण के नाम पर सरकार सुनियोजित तरीके से 2008 के सेटअप में बदलाव कर शिक्षक के पदों को समाप्त कर रही है जिससे आने वाले समय मे भर्ती की संभावना शून्य हो जाएगी जिसको लेकर युवा चिंतित है युवाओ ने मांग की है यह कार्य तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। उनका कहना है कि अगर सरकार शिक्षक के रिक्त पद ही समाप्त कर देंगे तो शिक्षक भर्ती किन पदों पर करेंगे ? विधानसभा के मुख्य सत्र 2024 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 16 फरवरी को 33000 शिक्षको की भर्ती एक वर्ष के अंदर पूर्ण करने की घोषणा की थी किंतु सरकार के डेढ़ साल बाद भी उन पदों पर भर्ती का कोई सकारात्मक प्रयास सरकार द्वारा नही किया गया। अब मुख्यमंत्री ने 5000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है जो कि ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है,लाखो की संख्या में डीएड एवं बीएड अभ्यर्थी बेरोजगार बैठे है लेकिन सरकार उनके लिए बड़ी संख्या मे भर्ती न कर उन पदों को युक्तियुक्तकरण के नाम पर समाप्त करने में लगी हुई है,जो कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओ के साथ अन्याय है।

रायपुर शहर में इकट्ठा होंगे युवा, आंदोलन की दी चेतावनी 

संघ प्रमुखों ने कहा है कि सरकार को युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत सेटअप में परिवर्तन नही करना चाहिए जिससे आने वाले समय मे भर्ती की संभावना बनी रहे साथ ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा विधानसभा में घोषित 33000 शिक्षको के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही प्रारम्भ करनी चाहिए,अगर सरकार 7 दिवस के भीतर इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कार्य नही करती तो उसके बाद प्रदेशभर के युवा रायपुर शहर में प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।

कब होगी शिक्षको की भर्ती ?

युवाओ का कहना है कि इस सरकार से अब भरोसा उठ चुका है युवा भर्ती की आस में घर परिवार छोड़कर 2 सालों से लगातार तैयारी कर रहा है लेकिन सरकार कभी 33000 कभी 16000 कभी 5000 का लॉलीपॉप युवाओ को दिखा रही है जो कि अन्ययोचित है। कई युवाओ को शादी व घर परिवार चलाने की चिंता हो रही है लेकिन भर्ती न होने से वे परेशान है।सरकार को अपने किये वादे पर जल्द अमल करना चाहिए अन्यथा बहुत देर हो जाएगी।