Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रभावी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सम्मान : CRPF की 65वीं बटालियन को मिला बेस्ट ऑपरेशन का अवार्ड

गरियाबंद। गुवाहटी में शनिवार को हुए 87वें सीआरपीएफ दिवस समारोह में 65वीं बटालियन को छत्तीसगढ़ में प्रभावी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने के लिए बेस्ट ऑपरेशन बटालियन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सम्मेलन कंपनी कमांडेड राधे श्याम सिंह ने अवार्ड प्राप्त किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना करते हुए कहा कि नक्सल मुक्त भारत के अटल संकल्प को पूर्ण करने में सीआरपीएफ के 65वीं बटालियन की अहम भूमिका रही है.

एक साल में 2 सीसी मेंबर समेत 28 को किया ढेर

जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक चलाए गए नक्सल विरोधी प्रत्येक संयुक्त अभियान में 65 वीं बटालियन की रणनीति मिल का पत्थर साबित हुआ. प्रदेश में मौजूद 7 कम्पनियों में 5 नक्सल प्रभावित गरियाबंद में तैनात है. सर्वाधिक प्रभावित इलाका कुल्हाड़ीघाट, छिन्दौला, ओड़ और बिन्द्रानवागढ़ में कुल 5 कम्पनियां तैनात है. एक साल में चलाए गए ऑपरेशन में 2 सीसी मेंबर समेत 28 कुख्यात नक्सली मारे गए. वहीं सटीक सूचना तंत्र और कारगर रणनीति के आगे 29 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया. नक्सल मुक्त जिला के कगार पर पहुंच चुके गरियाबंद के लिए 65 वीं बटालियन की भूमिका अहम रही है. 

कमांडेड राधे श्याम सिंह ने कहा कि यह सम्मान बटालियन की आसाधारण परिचालन क्षमता, प्रभावी नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अटूट निष्ठा का गौरवपूर्ण प्रतीक है. बटालियन के उन सभी जवानों को इसका श्रेय जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता, आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शान्ति की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि बटालियन का हर जाबाज सिपाही भविष्य में भी इसी वीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें.