Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

RBI Monetary Policy Meeting: सस्ते होंगे Loan और घटेगी EMI, रिजर्व बैंक ने घटा दिए ब्याज दर, जानिए 2025 में GDP का अनुमान…

मुंबई।    भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ब्याज दरें 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी हैं. अब आपके सभी लोन सस्ते होंगे और EMI भी कम होगी. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (MPC) में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

5 साल बाद घटाई गई रेपो रेट 

RBI ने आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और इसे 4% कर दिया था. हालांकि, मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया, जो मई 2023 में रुका.

इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% पर ले गया. इस तरह 5 साल बाद रेपो रेट में कमी की गई है.

0.25% की कटौती से कितना फर्क पड़ेगा?

मान लीजिए आदित्य नाम के एक व्यक्ति ने 9% की फिक्स रेट पर 20 साल के लिए 30 लाख का लोन लिया है. उसकी EMI 26,992 रुपये है. 20 साल में उसे इस दर पर 34.78 लाख रुपये का ब्याज देना होगा.

यानी उसे 30 लाख रुपये की जगह कुल 64.78 लाख रुपये चुकाने होंगे. आदित्य के लोन लेने के बाद RBI रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर देता है. इससे बैंक भी ब्याज दर में 0.25% की कमी कर देता है.

अब जब आदित्य का कोई दोस्त लोन लेने उसी बैंक में पहुंचता है तो बैंक उसे 9% की जगह 8.75% ब्याज दर बताता है. आदित्य का दोस्त भी 20 साल के लिए 30 लाख का लोन लेता है, लेकिन उसकी EMI 26,416 रुपये है.

यानी आदित्य की EMI से 576 रुपये कम. इसके चलते आदित्य के दोस्त को 20 साल में कुल 63.39 लाख रुपए चुकाने होंगे. यह आदित्य से 1.39 लाख रुपए कम है.

2025 में 6.4% जीडीपी का अनुमान (RBI Monetary Policy Meeting)

Q1: जीडीपी वृद्धि 6.7% रहने का अनुमान

Q2: जीडीपी वृद्धि 7% रहने का अनुमान

Q3: जीडीपी वृद्धि 6.5% रहने का अनुमान

Q4: जीडीपी वृद्धि 6.5% रहने का अनुमान

वित्त वर्ष 26 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.7% रहने का अनुमान. वित्त वर्ष 25 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.4% रहने का अनुमान