Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

युवकों को बेल्ट से बेरहमी से पीटने वाला कुख्यात गुंडा रावण गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में कुख्यात गुंडा बंटी साहू उर्फ रावण को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रावण सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग मारपीट के वीडियो के बाद से फरार था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया. इस साथ ही पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला. बता दें कि कल मारपीट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का दो मारपीट वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बंटी साहू अलग-अलग दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था. इनमें से एक पीड़ित रोमेश साहू ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना कर मारा. इस शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने 6 अलग-अलग टीमों का गठन मगलवार को 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया.