Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आदिवासी युवती से दुष्कर्म : तीनों आदतन आरोपियों ने नशे की हालत में दिया था घटना को अंजाम, SP ने किया खुलासा…

कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी मोहम्मद सरफराज, नसीम अहमद और जितेंद्र खरे कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं. गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया।

आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोरियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन्होंने पहले बाइक के जरिए पीड़िता का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने से पहले तीनों आरोपियों ने सिलोशन ट्यूब का नशा किया था.

बता दें कि पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने किसी न बताने की धमकी देकर पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था.

उधर घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज सड़क पर उतर आया. कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. घटना को लेकर बढ़ रहे जनाक्रोश और चौतरफा दबाव के बीच कवर्धा पुलिस ने 36 घंटों के भीतर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई. पुख्ता जांच के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाकर सुबह रीक्रिएट भी किया गया था.