Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त, DEO ने जारी किया आदेश  

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  छत्तीसगढ़ में नाबालिग स्कूली छात्रा से हैवानियत करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक किशोर दिनकर की सेवा समाप्त कर दी है. इस संबंध में आदेश भी जारी किया है.

जारी आदेश में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में कार्यरत संविदा विज्ञान शिक्षक किशोर टिंकुर द्वारा अध्ययनरत छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना 19 अप्रैल 2025 को मीडिया में प्रसारित हुई. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोपी शिक्षक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. जांच में यह पाया गया कि आरोपी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 का उल्लंघन करता है. इसे दृष्टिगत रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से उसकी संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है. यह निर्णय कलेक्टर की स्वीकृति से लिया गया.

देखें आदेश :-

बता दें कि मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता जो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है, उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई. यही नहीं पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.

छात्रा ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है. आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया, जबकि छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया गया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पूरे मामले में जांच जारी है.