Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामला : हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, आरोपी को फांसी और पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग

रायपुर।  दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में वैदेही सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने सोसाइटी की संचालिका पायल नगरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करने और पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की गई है.

दायर याचिका में पुलिस अधिकारियों की जांच पर भी सवाल उठाए गए हैं. वैदेही फाउंडेशन की संचालिका पायल नचरानी ने याचिका को लेकर कहा कि मामले में कई सबूत बाहर आने से बचाया जा रहा है. आरोपी के पीछे राजनैतिक कनेक्शन है, जिसके चलते उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है. याचिका दायर कर हमने न्यायालय से मांग की है कि पुलिस को जांच के दायरे में लाया जाए और मामले में जल्द से जल्द सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा दी जाए.

कोई भी वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस

वहीं इस मामले में आरोपी का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेंगे. यह निर्णय दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया. अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा, जिले के इतिहास के लिए कल काला दिन था. हमारी संघ ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा. संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वकील संघ एकजुट है. कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा.