Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राखी और पूनम ने 151 महिलाओं से की 6900000 की ठगी, आटा चक्की लगाने के नाम पर दिया झांसा, राजधानी से हुई गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण के नाम पर एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है. रायपुर की रहने वाली राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने मिलकर 151 महिलाओं से करीब 69 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला राखी ध्रुव और पूनम नायक ने 2024 में महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का सपना दिखाया. उन्होंने महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाकर आटा चक्की लगवाने की योजना बताई और हर महिला को 6 हजार रुपये मानदेय देने का वादा किया.

इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में लघु उद्योग स्थापित करने के लिए महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपये का लोन लेने को कहा. महिलाओं ने भरोसा कर बैंक से लोन लिया और वह पैसा इन दोनों महिलाओं को सौंप दिया. शुरू में कुछ महीनों तक तो किश्त जमा की गई, लेकिन बाद में 6 महीने तक किश्त नहीं भरी गई, जिससे बैंक ने महिलाओं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

ठगी से परेशान महिलाओं ने जब सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया है. सभी पीड़ित महिलाएं पुलिस के साथ रायपुर पहुंची और वहां से दोनों आरोपित महिलाओं को पकड़कर सिटी कोतवाली लेकर आईं.

बता दें कि इन दोनों ठग महिलाओं ने महासमुंद की 50 महिलाओं से 28 लाख 38 हजार, आरंग की 79 महिलाओं से 31 लाख 60 हजार, और महासमुंद जिले के ग्राम मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की है. इन पर दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में इसी तरह की ठगी के 2 मामले दर्ज हैं.