Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राज्योत्सव : पीएचई की विकास प्रदर्शनी में हर घर नल से जल वाले गांव का जीवंत मॉडल, हर घर लगे नल से अनवरत गिर रही पानी की धार

रायपुर।     राज्योत्सव स्थल नया रायपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकास प्रदर्शनी में हर घर नल वाले आदर्श गांव का जीवंत मॉडल प्रदर्शित किया गया है। गांव के मॉडल में हर घर लगे नल से लगातार गिर रही पानी की धार देखने वालों को वास्तविक गांव में ही मौजूदगी का अहसास करा रहा है। विभाग के स्टॉल में फील्ड टेस्ट किट से जल की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशिक्षित महिलाएं लोगों को किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने के बारे में भी बता रही हैं।

राज्योत्सव स्थल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टॉल में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के बारे में लोगों को जागरूक करने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से दस तरह की परीक्षण की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके माध्यम से लोगों को पेयजल में टर्बिडिटी (मटमैलापन), पीएच वेल्यू, लौह तत्व, क्षारीयता, कठोरता, क्लोराइड, रेसिडुअल क्लोरीन (Residual Chlorine), अमोनिया, नाइट्रेट और फ्लोराइड के परीक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।