Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजिम कुंभ कल्प पहुंचे जर्मनी के पर्यटक, सेल्फी लेने लोगों की उमड़ पड़ी भीड़, विदेशी मेहमान बोले- नमस्ते राजिम

राजिम। राजिम कुंभ कल्प में लगातार विदेशी सैलानी पहुंच रहे हैं. गुरूवार को जर्मनी से पहुंचे पर्यटक दल राजिम कुंभ की भव्यता और मेले का विस्तार को देखकर अत्यंत प्रसन्न हो गए. वे जैसे ही राजीव लोचन मंदिर पहुंचे मंदिरों में उत्कीर्ण कलाकृतियों ने खासा प्रभावित किया. त्रिवेणी संगम बीच स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर को देखकर अभिभूत हो गए. विदेशी पर्यटकों ने पूरे मेला क्षेत्र का पैदल चलकर भ्रमण किया.

मीडिया से बात करते हुए रेजिना मारिया, स्टीफन जोसेफ मारिया, हिल्डेगार्ल्ड रेल्डा, चृस्टा, उलरिका, सिल्केमारिया, लेंस, अलरिच ने कहा कि हम राजिम पहली बार आए हैं. यहां आकर काफी प्रफूल्लित हैं. यहां की संस्कृति और लोगों के आत्मीय स्वागत काफी प्रभावित किया है. भारत की अध्यात्मिक और धार्मिक तथा संस्कृति को देखने और समझने के लिये भारत आए हैं. बताया कि हम भारत की संस्कृति और यहां के रहन-सहन से रूबरू होना चाहते हैं. यहां की सांस्कृतिक विरासत खासतौर से प्रभावित कर रही है.

उन्होंने बताया कि असम, सिक्किम और कलकत्ता भी गए, लोगों से मिले अच्छा लगा. लेकिन जिस आत्मियता से छत्तीसगढ़ के लोगो ने स्वागत किया वह हमारे लिए विशेष अनुभव है. पर्यटक दल ने राजिम में भगवान राजीव लोचन, श्री कुलेश्वरनाथ महादेव और संत समागम में पहुंचकर संतो से आशीर्वाद लिया. इसके अलावा नागा साधुओ से भी मुलाकात की. इस दौरान फोटो खिचवाने और सेल्फी लेने मेला घूमने आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इन पर्यटको ने भी आनंद लेते हुए उपस्थित जन समूह के साथ फोटो खिचवाई.