Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजनांदगांव में गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की जगह राजेश मूणत करेंगे ध्वजारोहण

राजनांदगांव-  छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं, बीते दिनों राज्यपाल, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री किस-किस जिले में ध्वजारोहण करेंगे इसकी जानकारी शासन ने जारी की गई थी. इसी बीच राजनांदगांव में ध्वजारोहण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल राजनांदगांव में पूर्व सीएम और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ध्वजारोहण करने वाले थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से अब उनकी जगह राजेश मूणत ध्वजारोहण करेंगे. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

गौरतलब है कि, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से ये फ़ैसला लिया गया है. पिछले दिनों विधानसभा में नये विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में भी रमन इस वजह से शामिल नहीं हो पाये थे.

विधानसभा सचिवालय और डॉ. रमन के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. डॉ. रमन की कमर में समस्‍या है, जिसकी वजह से उठने-बैठने में उन्हें दिक्‍कत हो रही है. इसी वजह से वे उप राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करने एयरपोर्ट भी नहीं जा पाए थे. डॉ. रमन के करीबी लोगों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है.