Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राम मंदिर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के बयान पर राजेश मूणत ने कसा तंज, कहा- जनता जानती है कि आपने क्या किया…

रायपुर। राम मंदिर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस नेता राम मंदिर को लेकर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा कर देते हैं. जनता जानती है कि आपने क्या किया है. कई पुराने मुद्दों पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. मोदी जी ने सबका विकास, सबके साथ किया है.

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा में ईडी की कार्रवाई पर दीपक बैज के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई हो तो गलत, लेकिन बंगाल में हो तो नेता प्रतिपक्ष तारीफ करे. कांग्रेस की दोहरी मानसिकता क्यों है? वहीं कांग्रेस के प्रदेश इलेक्शन कमेटी के गठन पर मूणत ने कहा कि एक बार नैय्या टूट चुकी है, और भरोसा भी टूट चुका है. पहले अपने घर को ठीक कर लें. छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार करेगी.

रायपुर पश्चिम विधायक ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि बीजेपी जनता की सेवा के लिए तैयार रहती है. जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. बीजेपी छत्तीसगढ़ की गति को बढ़ाने का काम कर रही है. जनता के मैंडेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं. चाहे सरकार में रहे या ना रहे मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास बना रहा. हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे. 11 सीटों के साथ मोदी जी के नेतृत्व में काम करेंगे.

हसदेव में पेड़ों की कटाई पर बैज के बयान पर मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि स्वीकृति किसने दी? उसमें क्यों नहीं बोलते कांग्रेस नेता जब फाइल में साइन किए तब उसमें तारीख भी डाली होगी. डिस्प्लेस की तारीख भी डाली होगी.