Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टॉप-10 एयरपोर्ट्स की लिस्ट में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने बनाई जगह

रायपुर। राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट यात्रियों को सुविधा देने के मामले में 8वें स्थान पर है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे (ASQ) 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) की रिपोर्ट में देश के टॉप-10 एयरपोर्ट्स में रायपुर एयरपोर्ट ने 8वां स्थान हासिल किया है।

पिछले साल भी इसी अवधि में रायपुर एयरपोर्ट 8वें स्थान पर था। सर्वे में यात्रियों से 33 बिंदुओं पर फीडबैक लिया जाता है, जिसमें टर्मिनल, साफ-सफाई, पानी, बैठने की व्यवस्था, फूड स्टॉल, यात्री सुविधाएं और कर्मचारियों का व्यवहार शामिल हैं। सर्वे में तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया जाता है, जैसे कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइनबोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाएं। रायपुर एयरपोर्ट से हर हफ्ते औसतन 20-25 हजार यात्री आते और जाते हैं।

यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया जाता है और उन एयरपोर्ट्स पर लागू होता है, जहां सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होती है। एशिया-पैसफिक क्षेत्र के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट्स में यह मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें भारत के 16 प्रमुख एयरपोर्ट्स शामिल हैं। रायपुर एयरपोर्ट इस रैंकिंग में 72वां स्थान रहा।