Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

रायपुर।       जिले के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

बता दें कि साय सरकार ने बुधवार की आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 88 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी का तबादला कर दिया है। राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों का तबादला किया है उनमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने रायपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), कांकेर, कोरबा, राजनांदगांव, बेमेतरा, कोंडागांव, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बालोद, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और गरियाबंद जिले के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है।

तबादला आदेश के अनुसार राज्य शासन ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी पी दयानंद, जो वर्तमान में सचिव चिकित्सा शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार के साथ मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर तैनात हैं, को चिकित्सा शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। दयानंद को ऊर्जा, खनिज साधन और जनसंपर्क विभाग का सचिव तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी, वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनाएं) तथा विमानन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पिछले साल 19 दिसंबर को दयानंद को मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।