Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“प्रोजेक्ट संस्कृति” के ज़रिए उभरेगी रायपुर की सांस्कृतिक पहचान, बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट संस्कृति” की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर की गई है। इस दिशा में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की शुरुआत कलेक्टर डॉ. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह को काव्य संग्रह पुस्तक भेंट कर की गई। यह भेंट संस्कृति और साहित्य के प्रति सम्मान का प्रतीक रही। बैठक में “प्रोजेक्ट संस्कृति” को और प्रभावशाली बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के ऐसे विद्यार्थी और नागरिक, जिन्हें लेखन, पठन, गायन एवं नृत्य में रुचि है, उन्हें इस सांस्कृतिक अभियान से जोड़ा जाए। इसके तहत एक विशेष टीम गठित की जाएगी जो “प्रोजेक्ट संस्कृति” के सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

बैठक में स्वदेशी जागरण मंच और छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और इस अभिनव पहल को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।