Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुरियंस रहे अलर्ट… हफ्ते में तीन दिन नगर निगम के अधिकारी करेंगे ये कार्रवाई

रायपुर- निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने जोन कमिश्नरों को सड़क पर रखे कंडम वाहन, सड़क पर अतिक्रमण कर ठेले-गुमटी लगाने वालों के खिलाफ सप्ताह में तीन कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है.इस आदेश में उन्होंने भवन निर्माण सामग्रियों के कचरे (सीएनडी वेस्ट) और निर्माणाधीन ऐसे मकान जहां ग्रीन नेट नहीं लगाया गया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दे दिया. आयुक्त ने कहा कि इन सभी कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करें जिस पर सप्ताह में एक दिन समीक्षा की जाएगी. दस दिन पहले आयुक्त ने अप्रैल-मई और जून महीने में घर-घर जाकर नल की सप्लाई पानी का प्रेशर जांचकर रिपोर्ट देने कहा था.

उस रिपोर्ट में भी अब ढिलाई शुरू हो गई है, शहर की घनी आबादी वाले वार्डों में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर पानी के प्रेशर में शिकायतें आने लगी हैं. इस मामले में नगर निवेशक निशिकांत वर्मा के मुताबिक कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई करने के लिए जोनवार सूची बनाई गई है. इसमें कौन सा जोन सप्ताह के किन 3 दिनों में कार्रवाई करेगा, इसका भी प्रारूप बनाया गया है. ये कार्रवाई सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में 5 दिन की जाएगी. इन्हीं पांच दिन में से तीन दिन तय किये गये हैं. यहां पर्यावरण संरक्षण मंडल की गाइडलाइन के अनुपालन में निर्माणाधीन मकानों में ग्रीन नेट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाकर वहां ग्रीन नेट भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं. सड़क पर कंडम पड़े वाहनों को जब्त करने के लिए कहा गया है.