Special Story

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर द्वारा 18 मार्च 2026 को ‘डाक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत शाम 4 बजे जीपीओ बिल्डिंग, द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक स्थित मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों माध्यमों से शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

डाक विभाग के अनुसार इस डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाएं, लघु बचत योजनाएं (आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र), रजिस्ट्री, वीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

डाक ग्राहकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें इन सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत है तो वे अपने प्रकरण का पूरा विवरण सहित आवेदन 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर के कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।