Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ़्तारी को लेकर रायपुर SSP ने जारी किया वीडियो संदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रायपुर के सिटी कोतवाली और देवेंद्रनगर थाने में बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी बीच रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले पर जानकारी दी और जनता से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा- “थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल व अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की विवेचना जारी है। सर्व समाज के लोगों से अपील है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर सामाजिक सौहार्द्र को न बिगाड़ें। पुलिस द्वारा अपने कानूनी दायित्वों का पालन करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। कृपया पुलिस पर भरोसा रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब तेलीबांधा थाना क्षेत्र के तहत वीआईपी चौक पर राम मंदिर के करीब स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति सुबह टूटी हुई मिली। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं पारंपरिक रूप से हरे रंग की साड़ी पहने, एक हाथ में धान की बाली और हंसिया पकड़े हुए तथा दूसरे हाथ से आशीर्वाद देते हुए दिखती हैं। ये प्रतिमाएं कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य के विभिन्न शहरों में स्थापित की गई थीं।

घटना के बाद 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और इसकी राजनीतिक इकाई जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्य मौके पर एकत्र हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया और इस कृत्य को ‘‘छत्तीसगढ़ की पहचान एवं संस्कृति पर हमला’’ बताया। अमित बघेल ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राज्य में महाराजा अग्रसेन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों को क्यों नहीं तोड़ा जाता और क्यों नहीं उनका अपमान किया जाता। उन्होंने कथित तौर पर महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

घटना के बाद मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही प्रतिमा से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज कुर्रे मानसिक रुप से कमजोर है।

सर्व समाज ने रायपुर में किया था बड़ा प्रदर्शन,

अमित बघेल के विवादित बयानों से अग्रवाल और सिंधी समाज में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते सर्व समाज के बैनर तले राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन हुआ। भीड़ ने अमित बघेल की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस बढ़ते तनाव को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जनता को भरोसा दिलाने के लिए वीडियो संदेश जारी किया, ताकि अफवाहें न फैलें और स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

विवाद बढ़ा, चार राज्यों में दर्ज हुए मामले

अमित बघेल के विवादित बयानों को लेकर अब मामला राज्य की सीमाओं से बाहर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि चार से अधिक राज्यों में उनके खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी कथित टिप्पणियों की तीखी आलोचना हो रही है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।