Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव; भूपेश-सिंहदेव समेत सीनियर नेता करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के दंगल में अब कांग्रेस के सीनियर नेता भी मैदान में नजर आएंगे। अब तक दीवाली की वजह से प्रचार थोड़ी धीमी नजर आ रही थी, लेकिन आज से एक बार फिर चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा। शहर कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेताओं के प्रचार की जिम्मेदारियां लगभग तय कर दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा और टीएस सिंहदेव भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। संगठन ने अलग-अलग क्षेत्रों में छोटी सभाओं की तैयारी की है। वहीं, वार्डों में मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क भी करेंगे।

प्रचार अभियान के बाद कांग्रेस भवन में शाम को समीक्षा भी हो रही है। प्रचार के दौरान वार्डों में सामने आने वाली खामियों और समस्याओं पर चर्चा के बाद इसे दूर करने भी बाकी के वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत सभी वरिष्ठ नेता खुद चुनाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इधर, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग भी 4 नवंबर से दक्षिण के प्रचार अभियान में शामिल होंगी।

विधायकों को बूथ पर डटे रहने के निर्देश

विधायकों समेत पीसीसी पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं को बूथ स्तर पर ही डटे रहने के निर्देश हैं। इनके नीचे भी अलग-अलग प्रचार टीमें लगी हुई हैं। दीपावली के बाद एक ही दिन अलग-अलग वार्डों में लगातार बड़े नेताओं का जनसंपर्क शुरू होगा। उनके साथ वार्डों में प्रभाव रखने वाले पदाधिकारी भी रहेंगे।