Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : सांसद बृजमोहन ने कहा – 35 सालों से कांग्रेस को सबक सिखा रही रायपुर दक्षिण की जनता, इस बार भी सिखाएगी…

रायपुर. रायपुर दक्षिण उपचुनाव का अब रंग चढ़ने लगा है. आज शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने नामांकन जाम किया. इस दौरान सांसद बृजमोहन ने कहा, रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को 35 सालों से सबक सिखाती रही है, इस बार भी सबक सिखाएगी.

बृजमोहन ने कहा, सुनील सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मुहूर्त का नामांकन दाखिल किया है. इस नामांकन में मृत्युंजय दुबे और खेमराज बैध प्रस्तावक बने. 25 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ दोबारा सुनील सोनी नामांकन भरेंगे. मुझे लगता है कि कांग्रेस को स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए एक ऐसे युवा को प्रत्याशी बनाया, जिसे रायपुर शहर के एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है ना ही पहचानती है. उनका दक्षिण विधानसभा के विकास में कोई योगदान भी नहीं है.

मुहूर्त का नामांकन जमा करने को लेकर रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा, हम लोगों ने आज मुहूर्त का नामांकन जमा किया है. 25 तारीख को सभी नेताओं के साथ फिर हम नामांकन जमा करेंगे.

इस बार टूटेगा रिकॉर्ड : मंत्री श्यामबिहारी

BJP के प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, विपक्ष के प्रत्याशी कोई भी हो, हम किसी को कमज़ोर नहीं समझते. कांग्रेस का तो टिकट बेचने का फ़िदरत है. कांग्रेस की सोच है, जहां दाम है वहां हम हैं. डबल इंजन की सरकार है. मोदी और साय दोनों इस चुनाव के चेहरे हैं. रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं. इस बार फिर रिकॉर्ड टूटेगा.