Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पूर्व मंत्री डहरिया का पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सियासत गर्माती जा रही है। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एक बार फिर से भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पर तीखा हमला बोला है। डहरिया ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल अंदर से कांग्रेस का समर्थन करेंगे, लेकिन बाहर से उन्हें भाजपा प्रत्याशी का साथ देना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्रवाल मंत्री पद से हटाए जाने से नाराज हैं और इस कारण से वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने सांसद अग्रवाल के कांग्रेस में गुटबाजी होने के बयान का पलटवार भी किया।

पूर्व मंत्री डहरिया ने सांसद अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई योग्य नेता हैं और पार्टी हाईकमान समय पर निर्णय लेती है, जिसे सभी नेता मानते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि योग्य लोगों के विषय में चर्चाएं होनी चाहिए, लेकिन पद की मांग करने से कुछ नहीं मिलता, इसका निर्णय हाईकमान ही करेगा।

कांग्रेस के लोगों को बनाया जा रहा निशाना

बलौदाबाजार हिंसा मामले में डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों को निशाना बनाकर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। सतनामी समाज के निर्दोष लोगों पर भी लगातार कार्रवाई हो रही है, इस अत्याचार से समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डहरिया ने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई जारी रही, तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है।