Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा – इस बार बदलेगा इतिहास, जीतेंगे दक्षिण का किला

रायपुर।  रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है. टिकट मिलने के बाद शर्मा ने पार्टी के भरोसा जताने पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने सामान्य वर्ग के युवा को मौका दिया है. ऐसा सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही हो सकता है. युवाओं के जोश के साथ एक होकर चुनाव लड़ेंगे. इस बार इतिहास बदलेगा और कांग्रेस दक्षिण का किला जीतेगी.

आकाश शर्मा ने कहा, सुनील सोनी सिर्फ मुझसे उम्र में बड़े हैं. उनका अनुभव ज्यादा है, लेकिन जनता का कोई काम नहीं आया. 2 बार के महापौर रहे, सांसद रहे, लेकिन ऐसा कोई काम उन्होंने नहीं किया, जिसके आधार पर वह वोट मांग सके. रायपुर दक्षिण की जनता ने हमेशा लीडर को चुना है, कठपुतली को नहीं. उन्होंने कहा, उपचुनाव जीतने का कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है, इस बार भी दक्षिण का किला जीतेंगे.

मुद्दों को लेकर आकाश ने कहा, नशा रायपुर दक्षिण की गलियां में बिक रहा है. दो घंटे की बारिश में दक्षिण डूब जाता है. दूसरे विधानसभा में कई लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा, लेकिन दक्षिण की जनता मूलभूत सुविधा के लिए जूझ रही. इस बार इतिहास बदलेगा और कांग्रेस दक्षिण का किला जीतेगी.