Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव, कांग्रेस ने आकाश शर्मा बनाया प्रत्याशी

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की तस्वीर कांग्रेस के लिहाज से अब साफ हो गई है. कांग्रेस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है. प्रदेश संगठन की अनुशंसा पर दिल्ली से इसकी अधिकारिक घोषणा भी हो गई है.

आकाश शर्मा का जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में हुआ. पिता अरुण शर्मा सरकारी विभाग में एक अधिकारी हैं, वहीं माता करुणामयी शर्मा एक गृहिणी हैं. इनके दादा पं. दशरथ शर्मा ग्राम अर्जुन्दा में स्कूल शिक्षक थे. आकाश शर्मा का वर्तमान निवास रायपुर है. वर्ष 2018 में आकाश की शादी कांकेर निवासी राजेश तिवारी की बेटी अपूर्वा तिवारी से हुई थी.

वाणिज्य में हासिल की स्नातकोत्तर उपाधि

आकाश शर्मा की शिक्षा रायपुर में हुई है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय से वर्ष 2017 तक बी.कॉम और उसके बाद एम.कॉम की परीक्षा पास की.

छात्र राजनीति से रखा कदम

परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद आकाश शर्मा की स्कूल के ही समय से राजनीति में रुचि थी. उन्होंने स्कूल के समय से ही 2007 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में शामिल हो गए थे. एनएसयूआई रायपुर का कॉलेज यूनिट अध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2011 में एनएसयूआई रायपुर जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए.

वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में चुना गया. तीन साल के कार्यकाल के बाद वर्ष 2017 में आकाश को सचिव के रूप में एनएसयूआई राष्ट्रीय समिति में शामिल कर मध्य उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्य का प्रभार दिया गया था. 2022 में युवा कांग्रेस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीता और साक्षात्कार के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला.

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए नामंकन फार्म दाखिल करने कि अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है. 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे और 23 नवंबर को मतों कि गिनती की जाएगी.