Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर होंगे शिफ्ट, 18 जून से नए स्थान से मिलेगा टिकट

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के तहत गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित (UTS/PRS) टिकट काउंटर को स्थानांतरित किया जा रहा है। यह शिफ्टिंग 17 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे की जाएगी। नए स्थान पर यह टिकट काउंटर प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास स्थापित किया जा रहा है। यात्रीगण 18 जून 2025 से नए स्थान पर बने अस्थायी काउंटर से पूर्ववत आरक्षित और अनारक्षित टिकट ले सकेंगे।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी बदलाव रायपुर स्टेशन पर चल रहे स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय से जानकारी प्राप्त करें और नए स्थान से टिकट लेने में सहयोग प्रदान करें। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए संबंधित सूचनाएं स्टेशन परिसर में भी प्रदर्शित की जा रही हैं। रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है, और भविष्य में एक आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन का लाभ सभी यात्रियों को मिलेगा।