Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली के द्वारका में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, KABooK सट्टा पैनल पर रेड, 6 सटोरिए गिरफ्तार… 1 करोड़ का सामान जब्त

रायपुर।    रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए KABooK पैनल क्रमांक 108 और 10 पर रेड की. इस कार्रवाई में 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक अंतर्राज्यीय आरोपी भी शामिल है. रेड के दौरान लगभग 6 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. रेड में KABooK पैनल के सं personally संचालक राकेश मदनानी उर्फ डाकी को भी गिरफ्तार किया गया.

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • राकेश मदनानी उर्फ डाकी (36), रायपुर
  • घनश्याम मानुजा उर्फ बबलू (21), बिलासपुर
  • गगन तोलानी (30), बिलासपुर
  • धर्मेंद्र राजानी उर्फ सोनू (32), जबलपुर, मध्य प्रदेश
  • विवेक नरसिंघानी (32), धमतरी
  • विकास तारवानी उर्फ बाबू (32), रायपुर

क्या-क्या जब्त किया पुलिस ने

  • 17 मोबाइल फोन
  • 3 लैपटॉप
  • 22 बैंक पासबुक
  • 7 चेकबुक
  • 27 ATM/डेबिट कार्ड
  • 1 सीपी प्लस कैमरा
  • 2 पावर एक्सटेंशन बोर्ड
  • सट्टे के हिसाब-किताब का रजिस्टर और पेन

(कुल अनुमानित मूल्य: 6,00,000 रुपये)

कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

12 अप्रैल 2025 को रायपुर के राजीव नगर में शिवा टेलीकॉम में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में दो आरोपियों, जय मोटवानी और गौतम मदनानी, को गिरफ्तार किया गया था. उनकी पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को दिल्ली के द्वारका में KABooK पैनल के संचालन की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने रेकी कर द्वारका में रेड की, जहां 6 सटोरियों को आईपीएल क्रिकेट मैच 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया. आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 84/25 दर्ज किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 318(4), 61(2), 112(2), और भारतीय तार अधिनियम की धारा 25C के तहत कार्रवाई की गई है.

आईपीएल 2025 में अब तक की कार्रवाई:

पुलिस ने बताया कि आईपीएल 2025 सीजन में अब तक 21 प्रकरणों में 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 1 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त किया गया है. विभिन्न ऐप्स और पैनल जैसे Gajanand, Mr Bean, Winpro, Diamond, Kingdombook, और Lotus के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगातार कार्रवाई जारी है.