Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर पुलिस ने पकड़ी 22 लाख की अफीम, 3 गिरफ्तार

रायपुर।  पुलिस ने करीब चार किलो अफीम के साथ झारखंड से यहां पहुंचे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो तस्कर झारखंड और एक भिलाई निवासी है. इनके एक साथी का नाम सामने आया है, वह भी झारखंड का ही है. पुलिस ने अभी इनके लोकल लिंक को गिरफ्त में नहीं लिया है, जिसके जरिया यहां अफीम खपाया जाना था. तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोह. जसिद मिर, लेव मिंज, जसवंत सिंह बताए गए हैं. इनकी गिरफ्तारी आर.डी.ए. कार्यालय कौशल्या माता विहार के पास सेक्टर 5 से हुई. बरामद अफीम की कीमत 22 लाख बताई गई है.

चौथे आरोपी की तलाश जारी

आरोपियों ने नशे का सामान गुमला जिले से लेकर आने की जानकारी पुलिस को दी है. जसिद और लेव मिंज गुमला जिले के ही हैं. तीसरा आरोपी जसवंत सिंह 65 वर्ष कुरूद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जामुल भिलाई का निवासी है. इससे पहले रायपुर में श्यामनगर इलाके में रहने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगहों पर अफीम के साथ दबोचा गया था. ये लोग भी झारखंड से ही अफीम लाते या मंगाते रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर में महेश साहू नामक एक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है.