Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में रायपुर नगर निगम को प्रथम स्थान, विष्णु के सुशासन और रायपुर की जनता के अनुशासन का परिणाम : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में राजधानी रायपुर को प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को दूसरा स्थान मिलने पर नगरीय प्रशासन विभाग के भारसाधक मंत्री सह उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर की जनता सहित प्रदेश को बधाई दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया पर भी रायपुर और प्रदेश की जनता को बधाई दी, उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा… “छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को यह सुखद खबर साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि, छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में नया इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और राजधानी के रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई है।”

हमारे प्रदेश की राजधानी रायपुर के नगर निगम को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विष्णु के सुशासन में रायपुर सहित प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में अब तक जल संचय से जुड़े 4,05,563 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। जिला स्तर पर बालोद, राजनांदगांव, रायपुर सहित महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

ये राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लिए बड़े ही गौरव का क्षण है, ये उपलब्धि रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और रायपुर शहर के हमारे सभी परिवार जनों के जल संकल्प की प्रतिबद्धता से मिली है। जल संचय जनभागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

नगर निगम स्तर पर: रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया। हैदराबाद (14,363) और गोरखपुर (14,331) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य और राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है।

पुरस्कार और प्रोत्साहन

नगर निगम श्रेणी: 10,000 से अधिक संरचनाएँ पूर्ण करने पर रायपुर नगर निगम सहित शीर्ष निगमों को ₹2 करोड़ का पुरस्कार मिलेगा।

जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का दबदबा : ज़ोन–2 में बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन कर ₹2–2 करोड़ पुरस्कार जीते।

अन्य ज़ोन में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और जम्मू–कश्मीर के जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा।

नेतृत्व और वर्तमान प्रयास

इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव दृढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को सीधे जनता से जोड़ते हुए “जन भागीदारी से जल सुरक्षा” का मंत्र दिया, जिसके परिणामस्वरूप गाँव–गाँव और वार्ड–वार्ड में लोगों ने स्वयं आगे आकर संरचनाओं का निर्माण और रखरखाव किया।

स्थानीय समुदायों, स्वयंसेवी संगठनों और वार्ड समितियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन–आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ और रायपुर का यह प्रदर्शन साबित करता है कि सशक्त नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जन भागीदारी मिलकर असंभव को संभव बना सकती है। यह उपलब्धि न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए “जल है तो कल है” के संकल्प को साकार करती है।