Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर नगर निगम ने की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, टाटीबंध में 18 अवैध दुकानें ध्वस्त, सोनडोंगरी में 15 मकानों पर एक्शन

रायपुर। राजधानी में अवैध कब्जों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नगर पालिक निगम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. शनिवार को नगर निगम जोन 8 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटीबंध और सोनडोंगरी इलाके में करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान अवैध रूप से बनाई गईं 18 दुकानों और 15 निर्माणाधीन मकानों को जमींदोज कर दिया गया.

टाटीबंध: 20 हजार वर्गफीट पर बनी 18 दुकानें तोड़ी गईं

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में पहली बड़ी कार्रवाई वीर सावरकर नगर (वार्ड क्रमांक 1) में हुई. इसके अलावा अटारी जाने वाले मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध के समीप लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से 18 दुकानों का निर्माण कर लिया गया था. नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से इन सभी दुकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. वहीं सोनडोंगरी में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, सड़कें काटीं गई. इसके अलावा पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड (वार्ड क्रमांक 2) के अंतर्गत अवधपारा सोनडोंगरी में की गई. यहां अवैध प्लॉटिंग कर बिना किसी अनुमति के लगभग 15 मकानों का निर्माण किया जा रहा था. निगम की टीम ने इन निर्माणाधीन ढांचों को तोड़ दिया.

निगम की सख्त चेतावनी

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस अभियान में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग का पूरा दस्ता मौजूद रहा.

देखें फोटो और वीडियो