Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ के तहत किया पौधारोपण

रायपुर-   ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन से जूझ रही है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। जो गंभीर समस्या है। जिसका एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना।सनातन संस्कृति में पेड़ों को महत्वपूर्ण माना गया है। पेड़ों की पूजा और संरक्षण सनातन धर्म में न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से हम न केवल अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं, बल्कि धरती मां को भी हरियाली से भरकर अपनी आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण दे सकते हैं।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सचिदानंद उपासने, जयंती भाई पटेल, स्कूल प्राचार्य सुजीत सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।