Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर : बेटे के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने जेल पहुंची मां, हुए 10 मिनट से ज्यादा तो प्रहरियों ने बेटे का तोड़ा पैर…

रायपुर।  कहते है अपराध से घृणा करें… अपराधी से नहीं… लेकिन मां के लिए तो उसका बेटा… अनमोल है, भले ही उसने कोई अपराध क्यों न किया हो… ऐसे ही एक मां एनडीसीएस एक्ट में सजा काट रहे बेटे से मिलने जेल पहुंची. दिन भी खास था, क्योंकि उसके बेटे का जन्मदिन था… मां जेल पहुंची और इंट्री के बाद उसे बेटे से मिलने का 10 मिनट का समय मिला… लेकिन बेटे को उनसके जन्मदिन पर जेल में प्रहरियों से पिटाई गिफ्ट में मिली.

वो इसलिए क्योंकि प्रहरियों ने मां से बेटे से 10 मिनट से अधिक मिलने के एवज में पैसों की मांग की और जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उसके साथ पिटाई की गई. पूरा मामला रायपुर जेल का है और बंदी पीयुष पांडे से मारपीट के आरोप उसके पिता पुरुषोत्तम पांडे ने लगाए है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरुषोत्तम पांडे ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा पीयूष पांडे 18 महीने से रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है. बीते शुक्रवार यानी 31 जनवरी को उसके जन्मदिन पर उसकी मां उससे मिलने गई थी. इस दौरान मिलने का समय 10 मिनट से अधिक होने पर प्रहरी बंदी की मां से 10 हजार रुपए की मांग करने लगे. वहीं पैसे न देने पर प्रहरियों ने पीयूष के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया है. इस घटना में उसका घुटना भी टूट गया है.

पुरुषोत्तम पांडे ने कहा कि इस मामले में जेल प्रशासन से जानकारी मांगने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है. उनका आरोप है कि उनके बेटे पीयूष को जेल के अंदर जान का खतरा है. वे फिलहाल रायपुर से बाहर हैं, जैसे ही वे रायपुर पहुंचेंगे तब वे एसपी से घटना की शिकायत करेंगे. उन्होंने इस मामले में प्रशासन से प्रहरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.