Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर अपहरण और मारपीट मामला : एक साल बाद मुख्य किडनैपर गिरफ्तार, अन्य आरोपी अब भी फरार

रायपुर।  रायपुर पुलिस ने एक साल पुराने अपहरण के मामले में फरार आरोपी सत्य प्रकाश डहरिया उर्फ कुडू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर प्रार्थी कृष्णा यादव के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है. यह मामला 31 अगस्त 2023 को थाना मंदिर हसौद में दर्ज किया गया था.

जानिए क्या है मामला?

प्रार्थी कृष्णा यादव ने शिकायत में बताया था कि 31 अगस्त 2023 की रात वह बाथरूम जाने के लिए घर के बाहर निकला. इस दौरान उसने अपने घर के पास एक कार खड़ी देखी, जिसमें 5 लोग मौजूद थे. उनमें से एक ने शराब के बारे में पूछा, लेकिन प्रार्थी ने मना कर दिया. इसके बाद चार व्यक्तियों ने प्रार्थी को पकड़कर जबरन कार में बिठा लिया और उससे उसके भतीजे सागर के बारे में पूछताछ की.

जब प्रार्थी ने जानकारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे मारपीट करते हुए धमतरी जिले के खंडवा जंगल ले जाकर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल प्रार्थी किसी तरह खंडवा गांव पहुंचा और अस्पताल में इलाज करवाया. इस मामले में मंदिर हसौद थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पहले आरोपी वली खान को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई थी. इस बीच मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अन्य आरोपी सत्य प्रकाश डहरिया उर्फ कुडू मुजगहन क्षेत्र में मौजूद है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सत्य प्रकाश डहरिया की उम्र 25 वर्ष है और वह ग्राम भटगांव, थाना मुजगहन, जिला रायपुर का निवासी है.

अभी भी फरार हैं अन्य आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. उनके जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है.