Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर, जांजगीर, कोरबा और रायगढ़ कलेक्टर ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकायों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है. 

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी  गौरव कुमार सिंह आज सुबह अपने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की. 

कोरबा कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने धर्मपत्नी के साथ आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है. मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को गवाए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करें.

एसपी विवेक शुक्ला ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जनता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है. 

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने आज सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की की अपील, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की बात कही.