Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर IG ने ली ASP, CSP और सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक: राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर जमकर लगाई फटकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 1 नवंबर की रात से अब तक सिर्फ राजधानी में अलग-अलग वारदातों में 7 लोगों की हत्या कर दी गई। इन वारदातों के बाद आईजी अमरेश मिश्रा ने आज देर शाम एएसपी, सीएसपी और सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक ली। इस दौरान आईजी ने एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और शहर में सख्त पुलिसिंग करते हुए गुंडों और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने काम में लापरवाही के चलते पंडरी थाना प्रभारी मल्लिका बैनर्जी को निलंबित कर दिया।

बता दें कि इस बैठक से पहले रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने 24 घंटे के भीतर शहर के चार से पांच थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने डी.डी नगर थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत को एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने को लेकर शो कॉज नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में थानों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारियों को जमकर फटकार लगाईं है।

इस वजह से पंडरी थाना प्रभारी को किया निलंबित

विधानसभा थाने में चोरी का अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में पंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी का माल जब्त किया था, लेकिन पंडरी थाना ने न तो विधानसभा थाने को इस बारे में जानकारी दी और न ही कोई कार्रवाई की। इस लापरवाही और उदासीनता के कारण आईजी अमरेश मिश्रा ने निरीक्षक मल्लिका बैनजी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

देखें आदेश –

SSP ने तिल्दा थाना प्रभारी को हटाया

SSP रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने तिल्दा में बढ़ते अपराधों के नियंत्रण में शिथिलता बरतने पर तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, प्रभारी जिला रायपुर विशेष शाखा निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम को तिल्दा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।