Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर संभाग का राज्य स्तर योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रायपुर।     राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 2024 आज 30 मई 2024 को प्रो जे एन पांडेय (सेजेस) शा बहु उ मा विद्यालय रायपुर (छ ग) में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 संभागों (रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर) के विभिन्न सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 80 खिलाड़ी भाग लिए।

इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियां शामिल हैं:
• मध्य चरण : कक्षा 6 से 8 : 10 से 14 वर्ष
• माध्यमिक चरण : कक्षा 9 से 10 : 14 से 16 वर्ष

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित टीम में मध्य चरण से 4 बालक और 4 बालिकाएं तथा माध्यमिक चरण से 4 बालक और 4 बालिकाएं, इस तरह कूल 16 बच्चे चयनित हुए।

बालिकाओं और बालकों के लिए प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित की गई, जिसके लिए खिलाड़ियों को प्रदर्शित करना होगा :
• सूर्य नमस्कार
• आसन: प्रत्येक आसन के 6 सेट (ए से एफ)
• प्राणायाम: अनुलोम विलोम, शीतकारी, शीतली
• क्रिया: कपालभाति, अग्निसार
• बंध: उड्डियान (केवल माध्यमिक स्तर)

अनिल मिश्रा (सहायक संचालक(खेल), लोक शिक्षण संचालनालय), राकेश पांडेय (संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर), विजय खंडेलवाल (जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर), अजीत सिंह जाट (सहायक संचालक शिक्षा संभाग), के एल पटले (DMC, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर) मिंज (सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर) एवं बी एल साहू (प्रभारी प्राचार्य, प्रो जे एन पांडेय) के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का संचालन किया गया।

कार्यक्रम का निर्देशन मुख्य रूप से नोडल अधिकारी अमरदास कुर्रे (सहायक संचालक, शिक्षा संभाग) एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सी.एल. सोनवानी (प्रधानपाठक, काशीराम शर्मा स्कूल, भनपुरी) और जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि कन्हैया यादव उपस्थित रहे।

संतोष शर्मा, (व्या.शि.), नूरेंद्र कुम्हार (व्या.शि.), संदीप शर्मा (व्या.शि.), पीतांबर पटेल (व्या.शि.), पीयूष सैम्युल (व्या.शि.), डालेश्वरी यादव (व्या.शि.), महिमा शुक्ला (व्या.शि.), भोजन प्रभारी संदीप गोविन्कर (व्या.शि.), लाल बहादुर सोनकर (व्या.शि.), वरुण पांडे (व्या.शि.), पुष्पेंद्र बरमाल (व्या.शि.), बृजभूषण सिंह (व्या.शि.), छत्रपाल साहू (व्या.शि.), कार्यालय प्रभारी जितेंद्र साहू प्रतियोगिता के संचालन के लिए उपस्थित थे।

मोहित साहू, गजेंद्र बघेल, सूरज यादव, गौतम साहू, मनीष रावत, राहुल शर्मा, रिया मिश्रा द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

एनसीईआरटी राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 18-20 जून 2024 तक मैसूर, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।