Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर जिला पंचायत को बनाया जायेगा नंबर वन क्षेत्र: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।    रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी स्कूलों में साइंस, गणित, जीवविज्ञान, कामर्स एवं आर्टस संचालित करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की सूची बनाने के निर्देश दिए जहां आर्ट्स और कॉमर्स नही है, और अगले शिक्षा सत्र में सभी विषयों के क्लास संचालित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा की स्कूलों में एलुमिनी मीट का आयोजन कर भूतपूर्व छात्रों से भी स्कूल के विकास के लिए मदद ली जाए।

बैठक में बीज निगम द्वारा खराब क्वालिटी के बीज किसानों को हुए नुकसान पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सदस्यों द्वारा अवैध शराब बिक्री का मामला भी उठाया गया, जिस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को पुलिस के साथ अवैध शराब बिक्री रोकने और भाटागांव स्थित स्कूल के पास वाली दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने को कहा।

श्री अग्रवाल ने पंचायत सदस्यों की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध उत्खनन रोकने और जिन खदानों का लाइसेंस समाप्त हो गया है उन्हें चिन्हित कर भरने तथा वहां पौधारोपण करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल का कहना है कि, रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र को नंबर वन बनाने के लिए तेजी से कार्य योजना बनाई जाएगी जिससे दूसरे क्षेत्र के लोग भी प्रेरित होकर अपने क्षेत्र का विकास करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष, डोमेश्वरी वर्मा ने की। बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत जिला पंचायत सदस्य , शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, आबकारी विभाग के अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।