Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर निगम के मेयर और 70 पार्षद 27 फरवरी को लेगें शपथ, आयुक्त अविनाश मिश्रा ने तैयारियों का लिया जायजा…

रायपुर। रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे नगर निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा आज नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा और उप आयुक्त डॉ. अंजलि शर्मा ने लिया.

रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आयुक्त अविनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रशासनिक कार्यों को उच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए.

इस निरीक्षण में नगर निगम के अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय और उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा भी उपस्थित रहे.