Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के विरुद्ध कमिश्नरेट रायपुर सख्त : पैदल पेट्रोलिंग पर निकले ADCP-ACP समेत 35 अधिकारी, नशीले पदार्थों के साथ तस्करों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर (मध्य जोन) में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध  के विरुद्ध चलाए गए इस विशेष अभियान में मध्य जोन के आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील इलाकों में सघन कार्रवाई की गई।

यह विजिबल पुलिसिंग अभियान पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत संचालित किया गया, जिसका नेतृत्व एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने किया। अभियान के दौरान एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन सहित करीब 35 अधिकारी और जवान शामिल रहे.

पुलिस टीम ने देवार पारा, तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी, श्याम नगर, मरीन ड्राइव समेत अन्य इलाकों में पैदल मार्च कर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थ गांजा और शराब की बोतलें सहित बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को यातायात बाधित न करने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। अड्डेबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई, वहीं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को थाने भेजा गया।

इसके अलावा शराब भट्टियों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई और चाकूबाजी करने वालों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से रखे गए सामान को हटवाकर व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।